जालंधर (अमन बग्गा): हंसराज महिला महाविद्यालय जालंधर में नारी सशक्तिकरण का प्रतीक राखी सखी पर्व प्राचार्या डॉ.श्रीमती अजय सरीन के योग्यात्मक दिशानिर्देशन अधीन मनाया गया। इस अवसर पर स्टूडैंट कौंसिल की डीन श्रीमती उर्वशी मिश्रा के सरंक्षण में प्राचार्या डॉ सरीन को राखी बांधकर राखी का त्योहार मनाया गया एवं आपसी रिश्तों में प्रेम, स्नेह एवं अपनत्व का मान रखने का संदेश दिया गया। इसी अवसर पर वृक्षाबंधन के अन्तर्गत संस्था के वृक्षों को रक्षाबंधन बांध कर भी पर्यावरण की सुरक्षा का प्रण लिया गया।
संस्था प्राचार्या डॉ श्रीमती अजय सरीन जी ने इस रक्षाबंधन पर्व को एक नया आयाम नव आहवान प्रदान किया कि इस पर्व को हम कत्र्तव्य बंधन के रूप में मनाएंगे उन्होंने सभी को अपने देश, समाज, परिवार एवं एच.एम.वी. के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने हेतु यह पर्व मनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश, समाज, परिवार एवं अपनी कर्मभूमि एच.एम.वी. के प्रति अपने कत्र्तव्य को निभाना चाहिए एवं इनके प्रति समर्पित भाव रखना चाहिए।
इस अवसर पर एच.एम.वी. के प्रतीक चिन्ह को बंधन बांध सभी टीचिंग, नॉन टीचिंग स्टाफ एवं छात्राओं ने अपने कत्र्तव्य के प्रति निष्ठावान एवं समर्पित रहने का प्रण लिया। डीन इनोवेशन एवं रिसर्च डॉ अंजना भाटिया ने कहा कि कत्र्तव्य बंधन एच.एम.वी. के गौरवमयी नवीन कार्यों की सूची में एक ओर इनोवेटिव प्रैक्टिस बनकर उभरी है।




