You are currently viewing राजिंदर बेरी की चौथी बार प्रधानगी पर समर्थकों में भारी उत्साह, उमेश कुमार ने मुंह मीठा कराकर दी बधाई

राजिंदर बेरी की चौथी बार प्रधानगी पर समर्थकों में भारी उत्साह, उमेश कुमार ने मुंह मीठा कराकर दी बधाई

जालंधर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक राजिंदर बेरी को एक बार फिर जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) का प्रधान नियुक्त किया गया है। बेरी को चौथी बार यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी नियुक्ति की खबर आते ही कांग्रेस भवन और उनके कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लग गया।

इसी क्रम में, कांग्रेस नेता उमेश कुमार ने अपने साथियों संग राजिंदर बेरी से मिलकर उन्हें इस नियुक्ति पर विशेष रूप से बधाई दी और उनका मुंह मीठा करवाया।

इस अवसर पर उमेश कुमार ने कहा कि राजिंदर बेरी एक अनुभवी, जुझारू और ज़मीनी नेता हैं, जो हर कार्यकर्ता का दुख-सुख समझते हैं। उन्होंने कहा, बेरी जी को चौथी बार प्रधान बनाना हाईकमान का एक सराहनीय फैसला है। उनके नेतृत्व में जालंधर शहर में कांग्रेस संगठन को ज़मीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। हम सभी कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

इस दौरान उमेश कुमार के साथ वार्ड नंबर 9 से रोहन चड्डा, करण कौशल समेत कई अन्य इलाका निवासी भी विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी ने बेरी को फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Rajinder Beri becoming the President