जालंधर (अमन बग्गा): डिप्स मैनेजमेंट द्वारा प्रिंसिपल्स के लिए डिप्स स्कूल अर्बन एस्टेट में प्रिंसिपल मीट कम इफेक्टिव लर्निंग वर्कशाप का आयोजन किया गया। इसमें डिप्स सॉफ्ट स्किल एडवाइजर वैशाली द्वारा लीडर शिप, टीम स्पिरिट के बारे में जानकारी दी गई। इसमें मुख्य तौर पर डिप्स की चेयरपर्सन श्री मति जसविंदर कौर, वाइस चेयरपर्सन श्री मति प्रीतिंदर कौर और सीईओ मोनिका मंडोत्रा मुख्य तौर पर शामिल हुई। एडवाइजर वैशाली श्योराण ने कहा कि प्रिंसिपल एक लीडर की तरह होता है जो टीचर्स को लीड करते हुए बच्चों को अच्छा शिक्षा प्रदान करने में मदद करते है। लीडरशिप यानि कि नेतृत्व कला या नेतृत्व करने वाला। इसलिए एक अच्छा लीडर वहीं होता है जो हर परिस्थिति को समझ कर, सबकी बातों को ध्यान में रख कर निर्णय ले, जिसकी बातों पर सभी विश्वास करें और उसके साथ चले। लीडर ने केवल खुद को आगे रखता है बल्कि सभी को साथ लेकर चलता है और हमेशा दूसरो क प्रोत्साहित करके नए लीडर बनाने की कोशिश करता है।
प्रिंसिपल्स को टीम स्पिरिट का महत्व समझाते हुए उन्होंने एक गेम खिलावाई जिसमें प्रिंसिपल्स की टीम बना कर अपने टारगेट को अचीव करने के लिए कहा गया। इसका मुख्य मकसद उन्हें समझाना था कि जो जीत हम टीम की मदद से हासिल कर सकते है वह कभी भी अकेले दौड़ कर नहीं कर सकते। इसलिए प्रिंसिपल्स को हमेशा टीचर्स के लिए एक अच्छा लीडर रोल मॉडल बन कर उनके साथ मिलकर काम करना चाहिए।
सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने इफेक्टिव लर्निंग, मैनेजमेंट सिस्टम और एजुकेशन परिवेश में आ रहे बदलाव के बारे में प्रिंसिपल को बताया।इसलिए उन्होंने प्रिंसिपल्स को आने वाली परीक्षाओं के लिए बच्चों और टीचर्स को समय समय पर अवगत करवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल्स को स्कूल में नियमों, कानून व मैनेजमेंट व्यवस्था का पूरा ध्यान रखना चाहिए ताकि बच्चों और पेरेंट्स को किसी भी तरह की समस्या न हो। इसके लिए सबसे जरूरी है कि प्रिंसिपल खुद नियम में रह कर कार्य करें ताकि वह दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर सकें।




