You are currently viewing मई में 5वीं बार बढ़े दाम: पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, जानें नई कीमतों के बारे में

मई में 5वीं बार बढ़े दाम: पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, जानें नई कीमतों के बारे में

नई दिल्ली: अलग अलग राज्यों में लॉकडाउन और प्रतिबंधों के कारण डिमांड चाहे कम है लेकिन कीमतें बढ़ रही हैं। पिछले हफ्ते लगातार 4 दिनों से कीमतें बढ़ रही थीं, शनिवार और रविवार को रेट नहीं बढ़े, लेकिन आज फिर से कीमतें बढ़ी हैं।

4 मई से लगातार 4 दिन तक पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े थे, जबकि चुनावों की वजह से इसके पहले 18 दिन तक पेट्रोल डीजल की कीमतों में शांति छाई रही थी। आज पेट्रोल का रेट 25-26 पैसे बढ़ा है, जबकि डीजल 31-35 पैसा महंगा हुआ है। इन चार दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 1.13 रुपये महंगा हो चुका है, जबकि डीजल पूरा 1.33 रुपये महंगा हो चुका है।

4 मेट्रो शहरों में Petrol की कीमतें 
शहर            कल का रेट     आज का रेट             
दिल्ली             91.27             91.53    
मुंबई               97.61             97.86
कोलकाता        91.41             91.66
चेन्नई               93.15             93.38

Prices increase for the 5th time in May: petrol and diesel become expensive again, know about new prices