You are currently viewing जालंधर में दोपहर 2 बजे तक बत्ती गुल, मेंटेनेंस के कारण कई इलाकों में बिजली कट; देखें पूरी लिस्ट

जालंधर में दोपहर 2 बजे तक बत्ती गुल, मेंटेनेंस के कारण कई इलाकों में बिजली कट; देखें पूरी लिस्ट

जालंधर: जालंधर में शुक्रवार को लोगों को बिजली कट का सामना करना पड़ रहा है। पॉवरकाम द्वारा की जा रही रूटीन मेंटेनेंस के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप कर दी गई है। विभाग के अनुसार, ज्यादातर प्रभावित इलाकों में दोपहर 2 बजे तक बिजली बहाल होगी।

पॉवरकाम के अनुसार, 11 KVA फीडर शीतला मंदिर व गाजी गुल्ला के इलाके चरणजीत पुरा, गोपाल नगर, मोहल्ला करार खां, बोर्ड वाला चौक, पटेल नगर, गुरदेव नगर, गाजी गुल्ला व आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई दोपहर 1 बजे के बाद बहाल होनी शुरू हो गई है।

वहीं, कई बड़े इलाकों में बिजली बहाली के लिए 2 बजे तक का समय दिया गया है। 11 KVA मान नगर फीडर से जुड़े वडाला चौक, विर्क एंकलेव, दूरदर्शन एंकलेव, गोल्डन व्यू, मान नगर, न्यू ग्रीन पार्क, हैमिल्टन टावर, रैड रोज कॉलोनी, टावर कॉलोनी, खुरला किंगरा, गिल कॉलोनी, विक्टोरिया गार्डन व आसपास के इलाकों में दोपहर 2 बजे बिजली आएगी।

इसके साथ ही 11 KVA एसयूएस फीडर से जुड़े मखदूमपुरा, लवली ऑटो क्षेत्र, छाबड़ा स्वीट्स एरिया, नीवां सुराज गंज, गुरु कृपा फ्लैट और आसपास के इलाकों में भी बिजली बंद है।

घई नगर फीडर के तहत आने वाले घई नगर, मॉडल हाउस, कोट मोहल्ला और कोट बाजार क्षेत्रों में भी सप्लाई बंद रहेगी। इसके अलावा, अंबेडकर नगर, बस्ती नौ, मोहल्ला शाह कुली और जे.पी. नगर इलाके में भी दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Power outage in Jalandhar till 2 pm