You are currently viewing हिमाचल प्रदेश में गहराया राजनीतिक संकट, CM सुखविंदर सुक्खू ने दिया इस्तीफा, शाम तक नए नेता का चयन कर सकती है कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश में गहराया राजनीतिक संकट, CM सुखविंदर सुक्खू ने दिया इस्तीफा, शाम तक नए नेता का चयन कर सकती है कांग्रेस

शिमला: हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस्तीफा दे दिया है। बीते दो दिन से चल रहे सियासी संकट के बीच सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पद छोड़ दिया। ये दावा हिमाचल के पूर्व CM जयराम ठाकुर ने किया। कांग्रेस शाम तक नए नेता का चयन कर सकती है। पार्टी ने विधायकों से बातचीत के लिए ऑब्जर्वर्स भेजे हैं।

सुखविंदर ने नाराज मंत्री विक्रमादित्य के पद से इस्तीफे के करीब एक घंटे बाद यह कदम उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य ने नाम लिए बिना सीएम सुखविंदर सुक्खू पर अपमानित करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि विधायकों को भी नजरअंदाज किया गया, जिसका नतीजा कल दिखाई दिया। अब गेंद आलाकमान के पाले में है। क्रॉस वोटिंग करने वाले एक विधायक राजेंद्र राणा ने कांग्रेस हाईकमान से सुक्खू को CM पद से हटाने की मांग की थी।

उधर, हिमाचल विधानसभा स्पीकर ने भाजपा के 15 विधायकों को सदन से निष्कासित कर दिया है। इनमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी शामिल हैं। जयराम ठाकुर बुधवार सुबह गवर्नर से मिले और फ्लोर टेस्ट की मांग की थी।

ठाकुर ने यह कदम मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के बाद उठाया। चुनाव में कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी के फेवर में वोट दिया था। इसके बाद सुक्खू सरकार पर संकट मंडराने लगा।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200