
जालंधर: पंजाब के जालंधर में जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर एक कार चालक की रोंगटे खड़े कर देने वाली लापरवाही सामने आई है। तेज रफ्तार कार के सनरूफ से छोटे-छोटे बच्चे बाहर निकले हुए थे, जबकि कार की स्पीड लगभग 70 किलोमीटर प्रति घंटा थी। यह जानलेवा सफर करीब 15 किलोमीटर तक चलता रहा। इस पूरी घटना का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर उसे ट्रेस कर लिया। हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने कार को पकड़ा और चालक को उसकी इस खतरनाक हरकत के लिए जमकर डांट लगाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक का 5,000 रुपये का चालान काटा। साथ ही, उसे सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की जानलेवा गलती दोबारा नहीं होनी चाहिए।
बच्चों के कार के सनरूफ से बाहर आकर सफर करने की यह खतरनाक घटना कमिश्नरेट पुलिस के इलाके कैंट के पास की है। एक राहगीर ने हाईवे पर दौड़ती कार के सनरूफ से बाहर खड़े बच्चों का यह वीडियो बनाकर पुलिस को भेजा था। वीडियो मिलते ही ट्रैफिक पुलिस ने कार के नंबर के जरिए चालक की जानकारी जुटाई।

ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि जैसे ही उनके पास वीडियो आया, उन्होंने कार को ट्रेस कर तुरंत रुकवा लिया। चालक को समझाया गया कि यह कितना खतरनाक था। हाईवे पर दौड़ती कार के सनरूफ से छोटे-छोटे बच्चे (उम्र 8 से 10 साल) बाहर खड़े थे।
उन्होंने कहा, “तेज रफ्तार में हल्का सा झटका लगने पर भी बच्चे बाहर गिर सकते थे। यह किसी की जान जाने से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता था।”
जब पुलिस ने कार चालक से पूछा कि वह बच्चों की जान खतरे में क्यों डाल रहा था, तो उसने एक अजीब सा जवाब दिया। कार चालक का कहना था कि बच्चे ‘गेड़ी’ (घूमने) लगवाने की जिद कर रहे थे।
चालक ने बताया, “जब मैं इनको घुमाने के लिए बाहर हाईवे पर लेकर आया, तो ये सनरूफ खोलने की जिद करने लगे। उस वक्त मैंने नहीं सोचा कि इससे कोई नुकसान हो सकता है।”
View this post on Instagram


police issued a challan of Rs 5000








