You are currently viewing जालंधर के इस इलाके में हड़कंप: 50 साल से बसे 800 घरों पर 24 घंटे का अल्टीमेटम, लोग बोले- ‘हमें बचाओ मान साहब’

जालंधर के इस इलाके में हड़कंप: 50 साल से बसे 800 घरों पर 24 घंटे का अल्टीमेटम, लोग बोले- ‘हमें बचाओ मान साहब’

जालंधर: जालंधर के चौगिट्टी चौक के पास बसे अंबेडकर नगर में इस समय मातम पसरा है। महिलाएं रो रही हैं, और बच्चे, बूढ़े, जवान सभी सहमे हुए हैं। कारण, पावरकॉम ने यहां बसे करीब 800 घरों को गिराने के लिए महज 24 घंटे का समय दिया है। आज (सोमवार) पावरकॉम के अधिकारी जमीन पर कब्जा लेने के लिए कोर्ट में जाएंगे। पावरकॉम का दावा है कि चौगिट्टी से लद्देवाली फ्लाइओवर के ठीक नीचे बसी यह 65 एकड़ जमीन उनकी है, जिस पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है।

अंबेडकर नगर के निवासी सुरजन सिंह ने बताया, 1986 से बिजली बोर्ड (पावरकॉम) के साथ केस चल रहा है। हम दो बार केस जीत भी चुके हैं। मुझे यहां रहते हुए 50 साल हो गए, हमारी चौथी पीढ़ी यहां रह रही है। सुरजन सिंह ने कहा, हमने एक-एक ईंट जोड़कर अपने घर बनाए हैं। अब अगर उजड़ जाएंगे तो इन छोटे-छोटे बच्चों को लेकर कहां जाएंगे? हम इंडिया में रह रहे हैं, कोई पाकिस्तान से थोड़े आए हैं। हम भगवंत मान सरकार से अपील करते हैं कि हमें बचाया जाए।

सुरजन सिंह ने सवाल उठाया कि अंबेडकर नगर में मंदिर, गुरुद्वारा और चर्च भी बने हैं। उन्होंने कहा, इन सभी गुरुघरों का उद्घाटन जालंधर के बड़े नेताओं के हाथों से हुआ है। क्या तब किसी को ये पता नहीं था कि ये जमीन पावरकॉम की है? तब पावरकॉम के अधिकारियों ने कोई आपत्ति क्यों नहीं जताई?

इलाका वासियों का कहना है कि उन्हें आज तक बिजली विभाग की तरफ से कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया है। सुरजन ने कहा, अब भी तीन अफसर आए थे और जुबानी तौर पर कहकर चले गए कि घर खाली कर दो। हम न तो अपने घर खाली करेंगे और न ही इस मोहल्ले को छोड़ेंगे। चाहे कुछ भी हो जाए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Panic in this Jalandhar area