
जालंधर: जालंधर नगर निगम (MC) कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मंगलवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति इमारत की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। इस दर्दनाक घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया है और अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम मेयर विनीत धीर तुरंत अपने कार्यालय से बाहर आए और मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाई और गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने अचानक किसी के गिरने की आवाज सुनी और देखा कि एक बुजुर्ग खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कोई हादसा है या बुजुर्ग ने खुद तीसरी मंजिल से छलांग लगाई है।
फिलहाल, घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बुजुर्ग निगम कार्यालय में किस काम से आया था और घटना कैसे हुई।
View this post on Instagram


Panic in Jalandhar Municipal Corporation




