You are currently viewing जालंधर: CM साहब, ये क्या हो रहा है? जालंधर में सरेआम सट्टा और लूट, शीतल अंगुराल ने VIDEO जारी कर दागे तीखे सवाल; कहा- पुलिस की मिलीभगत से बढ़ रहा क्राइम

जालंधर: CM साहब, ये क्या हो रहा है? जालंधर में सरेआम सट्टा और लूट, शीतल अंगुराल ने VIDEO जारी कर दागे तीखे सवाल; कहा- पुलिस की मिलीभगत से बढ़ रहा क्राइम

जालंधर: जालंधर में चल रहे एक अवैध ‘दड़ा सट्टा’ (जुआ) की दुकान पर हुई लूट की एक वीडियो ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शीतल अंगुराल ने यह वीडियो अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर अपलोड करते हुए पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन को सीधे कटघरे में खड़ा किया है।

इस संबंध में शीतल अंगुराल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शहर में “कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है।” उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और सरकार मिलकर आम लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। शीतल अंगुराल ने सवाल उठाया कि एक तरफ पुलिस प्रशासन यह दावा करता है कि भगवंत मान सरकार के राज में सब ‘कुशल मंगल’ है और शहर में कहीं भी अवैध लॉटरी या दड़ा सट्टा की दुकान नहीं चलती, तो फिर यह वीडियो कहां से आई?

उन्होंने कहा, अगर सब ठीक है, तो फिर जो वीडियो अपलोड की गई है, उसमें कैसे कुछ लुटेरे एक अवैध दड़ा सट्टा के अड्डे पर सरेआम लूट कर रहे हैं?

देखें VIDEO-

भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से ही शहर में अपराध बढ़ रहा है। उन्होंने एक पुराने मामले का जिक्र करते हुए कहा, इससे पहले मेरे अपने इलाके में नकली और असली पुलिस वालों ने मिलकर जुआ खेलने वालों को लूटा था। उस मामले में आरोपी पुलिस कर्मचारी का नाम तक FIR में दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि अपराध को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।

शीतल अंगुराल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस पूरे मामले की इंक्वारी मार्क करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो भी पुलिस अधिकारी शहर में क्राइम को बढ़ावा देने और अपराधियों के नाम छुपाने के लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Open betting and robbery in Jalandhar