लुधियाना: लुधियाना में PCTE कालेज में बीकॉम के छात्र ने 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने वाले छात्र का नाम शमशेर है। डीएमसी अस्पताल में उसकी उपचार दौरान मौत हो गई। छात्र का आज एनवाइरमेंट साइंस का पेपर था। परीक्षा के दौरान अध्यापक को शमशेर पर नकल मारने का शक हुआ। उन्होंने उसकी चेकिंग की तो शमशेर के पास मौजूद जैमेट्री बाक्स से पर्चियां मिली।

पर्चियों में सवालों के जवाब लिखे थे। अध्यापक ने उसे तुरंत एग्जामिनर सुपरीडेंट के पास भेजा। वहां शमशेर ने अपनी गलती कबूल की। इस दौरान वह एग्जामिनेशन सेंटर से निकल कर कालेज की अन्य बिल्डिंग में चला गया। शमशेर ने उस बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से छलांग लगा दी। खून से लथपथ हालत में शमशेर को तुरंत अध्यापक डीएमसी अस्पताल लेकर गए, लेकिन उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।

OMG! Student caught cheating in Ludhiana, student commits suicide by jumping from 7th floor of college




