You are currently viewing आपको मिला Income Tax का नोटिस फर्जी है या असली, एक क्लिक में ऐसे करें चेक

आपको मिला Income Tax का नोटिस फर्जी है या असली, एक क्लिक में ऐसे करें चेक

नई दिल्ली: आजकल ठगी के तरह-तरह के मामले सामने आ रहे हैं। कई फ्रॉड करने वाले लोगों को फर्जी इनकम टैक्स नोटिस भेज कर उनसे वसूली कर रहे हैं। ये लोग आयकर के दायरे में नहीं आने वाले लोगों को भी नोटिस भेज रहे हैं। कुल मिलाकर फ्रॉड करने वाले टैक्स भरने और न भरने वाले सभी लोगों को नोटिस भेजते हैं ताकि उनके जाल में कोई तो फंसे। अब आप इनकम टैक्स नोटिस या ऑर्डर को चेक कर सकते हैं कि वो असली है या नकली।

सबसे पहली बात अगर आप इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आते हैं और आपको कोई नोटिस मिलता है तो आपको इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। इनकम टैक्स विभाग ने ई फाइलिंग वेबसाइट पर इस सुविधा को लॉन्च किया है। आप डॉक्यूमेंट नंबर, पैन, एसेसमेंट साल, नोटिस सेक्शन, महीना और उसको जारी करने के साल से खोज सकते हैं। अगर आपको अभी या पहले कोई नोटिस मिला है तो उसे इस तरह चेक कर सकते हैं-

 

 

इसके लिए आप सबसे पहले इनकम टैक्स के पोर्टल www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं।
यहां पर बाएं साइड पर आपको Quick Links नाम से एक पूरी लिस्ट मिलेगी।
इसी में आप नीचे देखेंगे तो आपको Authenticate टैब दिखेगा।
इसी के नीचे आप Notice/Order Issued By ITD का विकल्प देखेंगे।

 

 

यहां पर आप आईटी नोटिस में मिले डॉक्यूमेंट नंबर या पैन नंबर, एसेसेमेंट साल, महीना और नोटिस इश्यू होने का साल डालें।
इसके बाद सामने दिखाई दे रहा कैप्चा कोड डालकर सबमिट का बटन दबा दें।
अगर नोटिस सही है तो आपको ‘Yes, Notice is valid and issued by Income Tax Authority’ लिखा दिखेगा।
इससे वो लोग बच जाएंगे जिनको ई मेल के जरिए फर्जी नोटिस भेजे जाते हैं। लोग डर के मारे पेमेंट कर देते हैं। कई लोगों को तो पता भी नहीं चल पाता है कि वो ठगी का शिकार हो गए हैं।