You are currently viewing जालंधर में नितिन कोहली की रणनीति से आम आदमी पार्टी हुई और मजबूत, CM मान की मौजूदगी में ये BJP पार्षद AAP में हुए शामिल

जालंधर में नितिन कोहली की रणनीति से आम आदमी पार्टी हुई और मजबूत, CM मान की मौजूदगी में ये BJP पार्षद AAP में हुए शामिल

जालंधर: जालंधर सेंट्रल की राजनीति में आज (शुक्रवार) एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वार्ड नंबर 12 के काउंसलर शिवम शर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है।

यह ऐतिहासिक और प्रभावशाली राजनीतिक कदम पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस मौके पर जालंधर के मेयर विनीत धीर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता काकू अहलूवालिया, सौरभ सेठ और सरपंच बलकरण सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम के पीछे हलका इंचार्ज नितिन कोहली की दूरदर्शिता और मेहनत को अहम माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नितिन कोहली लगातार स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद बनाए हुए थे और उनके रणनीतिक प्रयासों ने ही इस जॉइनिंग में निर्णायक योगदान दिया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा पार्षद शिवम शर्मा के पार्टी में शामिल होने से न केवल आम आदमी पार्टी की पकड़ और मज़बूत हुई है, बल्कि यह कदम जालंधर में पार्टी की साख को एक नए स्तर तक ले गया है।

इस उपलब्धि के लिए हलका इंचार्ज नितिन कोहली की भूमिका की सर्वत्र सराहना की जा रही है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मार्गदर्शन और नितिन कोहली के जमीनी प्रयासों से ‘आप’ की स्थिति अब पहले से कहीं अधिक मजबूत है और यह आने वाले समय में जालंधर की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Nitin Kohli’s strategy strengthens Aam Aadmi Party