जालंधर: लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने संगरूर के प्रसिद्ध काली माता मंदिर में माथा टेका और मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के माता जी श्रीमती हरपाल कौर भी मौजूद थे।
सांसद ने कहा कि इस पावन स्थल पर शीश नवा कर उन्हें एक नई ऊर्जा की अनुभूति हुई है और मां काली के आशीर्वाद से वह भविष्य में भी जनता की सेवा में डटे रहेंगे। इस दौरान मंदिर प्रबंधक कमेटी की तरफ से सांसद सुशील रिंकू व श्रीमती हरपाल कौर को माता की चुनरी व प्रसाद भेंट किया गया।






खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200
MP Sushil Rinku paid obeisance at the famous Kali Mata temple of Sangrur, CM Mann’s mother was also present





