You are currently viewing लुधियाना में वंदे भारत की चपेट में आया शख्स, आधा किलोमीटर तक बिखरे शव के टुकड़े; मचा हड़कंप

लुधियाना में वंदे भारत की चपेट में आया शख्स, आधा किलोमीटर तक बिखरे शव के टुकड़े; मचा हड़कंप

लुधियाना: लुधियाना में वंदे भारत की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा साहनेवाल एयरपोर्ट के सामने हुआ। हादसा इतना भयानक था कि करीब आधा किलोमीटर तक मृतक के शरीर के टुकड़े फैल गए। लोको पायलट ने तुरंत रेलवे स्टेशन पर घटना की जानकारी दी। लुधियाना GRP ने साहनेवाल जीआरपी को सूचित किया।

घटना स्थल पर तुरंत जांच अधिकारी मनप्रीत सिंह पहुंचे। फिलहाल शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहचान के लिए रखवा दिया है।

मनप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एयरपोर्ट के बिल्कुल सामने रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि वंदे भारत ट्रेन की चपेट में व्यक्ति आया है। आस-पास के लोगों को एकत्र किया। मृतक की पहचान करवाने के लिए कड़ी मशक्कत की, लेकिन आस-पास के किसी गांव में उसके बारे कुछ पता नहीं चला।

मरने वाला किसी अच्छे मध्यम वर्ग परिवार से संबंधी लग रहा है। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। सिर न मिलन के कारण उसकी पहचान होनी बहुत मुश्किल है। मृतक के परिजनों का पता चलने के बाद पोस्टमॉर्टम करवा शरीर के अंगों को परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा। फिलहाल अभी पुलिस IPC 174 की कार्रवाई कर रही है।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

Man hit by Vande Bharat in Ludhiana, body parts scattered for half a kilometre; created a stir