
जालंधर: पंजाब में संगठित अपराध और अवैध हथियार सप्लाई चेन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 6 और पिस्तौल (.32 बोर) बरामद किए हैं। यह बड़ी कामयाबी 6 दिन पहले एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों से पूछताछ के बाद मिली है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि 6 दिन पहले एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किए गए मनकरण सिंह देओल, सिमरनजीत सिंह और जयवीर सिंह की निशानदेही पर यह नई बरामदगी हुई है। उन्होंने बताया कि जब इन तीनों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था, तब उनके पास से मौके पर 2 पिस्तौल बरामद हुए थे। अब 6 और पिस्तौल मिलने से आरोपियों से बरामद कुल हथियारों की संख्या 8 हो गई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि ये तीनों आरोपी कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के करीबी सहयोगी हैं। पूछताछ में पता चला कि वे यह हथियारों की खेप मध्य प्रदेश (MP) से मंगवाते थे और आगे पंजाब में सक्रिय विभिन्न आपराधिक गिरोहों को इनकी सप्लाई करते थे।
इस संबंध में थाना रामा मंडी में मामला दर्ज कर लिया गया है। डीजीपी यादव ने कहा कि पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है, ताकि इस पूरे सप्लाई नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक का पूरी तरह से पर्दाश किया जा सके। उन्होंने दोहराया कि पंजाब पुलिस राज्य से संगठित अपराध को खत्म करने और अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को जड़ से उखाड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हमारी टीमें इस पर काम कर रही हैं।
View this post on Instagram


Major action by Jalandhar Police




