You are currently viewing जालंधर-पठानकोट हाईवे पर बड़ा हादसा: कार से टक्कर के बाद पलटा सेना का ट्रक, बाल-बाल बचे जवान; देखें हादसे की तस्वीरें

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर बड़ा हादसा: कार से टक्कर के बाद पलटा सेना का ट्रक, बाल-बाल बचे जवान; देखें हादसे की तस्वीरें

जालंधर/टांडा: जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह टांडा ट्रक यूनियन के पास एक सड़क हादसा हो गया, जहां सेना के एक ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर के बाद सेना का ट्रक बेकाबू होकर सड़क के बीचोबीच पलट गया, जबकि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा गिरी। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं, जबकि ट्रक में सवार सभी सेना के जवान पूरी तरह सुरक्षित हैं।

naidunia_image

इलाहाबाद जा रहे थे सेना के जवान प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेना का यह ट्रक जवानों को लेकर पठानकोट से इलाहाबाद (प्रयागराज) की ओर जा रहा था। वहीं, कार सवार लोग दसूहा से अपने किसी घरेलू काम के सिलसिले में जा रहे थे। जैसे ही वे टांडा ट्रक यूनियन के पास पहुंचे, अचानक दोनों वाहनों में टक्कर हो गई।

naidunia_image

सड़क सुरक्षा फोर्स ने खुलवाया जाम हादसे के कारण हाईवे पर यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने हाइड्रा क्रेन की मदद से सड़क के बीच पलटे सेना के भारी-भरकम ट्रक को किनारे करवाया और रास्ता साफ कर यातायात बहाल किया। वहीं, टांडा पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Major accident on Jalandhar-Pathankot highway: Army truck overturns after colliding with car