You are currently viewing लुधियाना: लाडोवाल टोल प्लाजा से बिना टैक्स दिए गुजर रही गाड़ियां, जानें इसके पीछे की वजह

लुधियाना: लाडोवाल टोल प्लाजा से बिना टैक्स दिए गुजर रही गाड़ियां, जानें इसके पीछे की वजह

लुधियाना: पंजाब में जालंधर-पानीपत हाईवे पर लुधियाना के पास बने लाडोवाल टोल प्लाजा को किसानों ने फ्री कर दिया है। जिसके बाद टोल बूथों पर किसानों ने कब्जा कर लिया है। टोल वसूली करने वाले कर्मचारियों को वहां से हटा दिया गया है। इसके बाद गाड़ियां बिना टैक्स दिए गुजर रही हैं।

भारतीय किसान मजदूर यूनियन टोल रेट बढ़ाने का विरोध कर रही है। उनका कहना है कि साल में तीसरी बार इस टोल के रेट बढ़ाए गए हैं। NHAI के NH-44 पर स्थित इस टोल में सबसे ज्यादा रेट वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी वाहन पर फास्ट टैग नहीं है तो उसे एक चक्कर के लिए 430 रुपए टैक्स देना पड़ता है। अगर लुधियाना के निवासी को फिल्लौर जाना है तो उसका ईंधन खर्च 200 रुपए है जबकि उसका टैक्स 400 रुपए से अधिक है।

Ludhiana: Vehicles passing through Ladowal toll plaza without paying tax, know the reason behind it