लुधियाना: लुधियाना के बाड़ेवाल इलाके में रहने वाले 19 साल के लड़के को प्यार करना महंगा पड़ गया। लड़की के परिवार ने उसके जवान बेटे को मां से छीन लिया। जानकारी के मुताबिक विकास नाम का लड़का एक लड़की से प्यार करता था। लड़के के परिवार का आरोप है कि लड़की के परिवार ने युवक की हत्या कर दी। इसके बाद लड़के का परिवार थाने के बाहर प्रदर्शन कर न्याय की मांग कर रहा है।
इस संबंध में विकास के परिजनों ने कहा कि हमारा बेटा लड़की से प्यार करता था। लड़की के परिवार वालों ने लड़के को मारने की सुपारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने हमारे बेटे को धारदार हथियार से मार डाला और आज हम लोग रघुनाथ चौकी के बाहर पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे बेटे को न्याय मिलना चाहिए, जब तक न्याय नहीं मिलेगा हम इसी तरह थाने के बाहर बैठे रहेंगे। उधर, प्रदर्शन के दौरान जब पुलिसकर्मी चौकी से बाहर आए तो उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


Ludhiana: Love proved costly for a 19-year-old youth, woman’s innocent son killed in his youth




