लुधियाना: लुधियाना के गोपाल नगर चौक के नजदीक शिव शक्ति कॉलोनी में स्थित एक घर में चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक चोर घर में दाखिल होकर नकदी और करीब 5 लाख के गहने लेकर फरार हो गया।
पीड़ित शख्स अमरजीत ने बताया कि 3 महीने बाद उसकी बेटी की शादी है। बेटी को शादी पर गहने डालने थे। उनके जीवन भर की पूंजी चोर ले गया। थाना टिब्बा की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि देर रात 2.57 मिनट पर चोर उनके घर के बाहर बनी गैलरी की दीवार पर चढ़कर उनके बेटे अनिल वर्मा के कमरे की अलमारी से गहने व नकदी चुरा कर ले गया। बदमाश कमरे से वापिस 3.36 मिनट पर उसी दीवार के रास्ते बाहर आया।
अमरजीत ने कहा कि उनका बेटा अनिल वर्मा पत्नी व बच्चों के साथ करनाल ससुराल में गया हुआ था। वह जब सुबह घर की ओर वापिस आ रहे थे तो उनकी निगाह घर के ऊपर बने बेटे के कमरे में पड़ी जहां अलमारी में सामान बिखरा पड़ा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200
View this post on Instagram
Daughter’s wedding was after 3 months, thief targeted the house; Absconded with jewelery worth Rs 5 lakh







