लुधियाना: लुधियाना में एक मजदूर उस समय हादसे का शिकार हो गया जब वह AC की पाइप फिट कर रहा था। 6वीं मंजिल से गिरने के कारण 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद खून से लथपथ युवक को तुरंत CMC अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृतक करार दिया।
इस हादसे में युवक की गर्दन की हड्डी टूट गई। इलाका निवासियों ने बताया कि सेफ्टी बेल्ट न लगी होने के कारण युवक इमारत से नीचे गिरा है। मृतक की पहचान नीरज के रुप में हुई है।

उधर, इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी मुताबिक मृतक नीरज का शव मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।



खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200
View this post on Instagram
Laborer falls from 6th floor in Ludhiana, neck broken; Even after being taken to hospital, life could not be saved







