
ढिलवां: कस्बा ढिलवां से पत्रकार गोबिंद सुखिजा के चाचा और मंदिर सुधार सभा ढिलवां के पूर्व प्रधान कृष्ण लाल सुखिजा, जो बीते रविवार (16 नवंबर) को इस नश्वर संसार को त्यागकर गुरु चरणों में जा विराजे थे, उनकी आत्मिक शांति के लिए आज रस्म क्रिया और श्रद्धांजलि समागम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम आज माता रानी मंदिर, ढिलवां में संपन्न हुआ। पाठ के भोग के उपरांत धार्मिक, राजनीतिक और क्षेत्र की प्रमुख शख्सियतों ने कृष्ण लाल सुखिजा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर हल्का भुलत्थ के विधायक सुखपाल सिंह खैरा की ओर से विशेष शोक संदेश भेजा गया।
इन प्रमुख लोगों ने दी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंदिर सुधार सभा ढिलवां के प्रधान संतोष सोंधी, मार्केट कमेटी ढिलवां के चेयरमैन कुलदीप पाठक, प्रसिद्ध भजन गायक नीलम दत्त, श्रीमती मंजू शर्मा और इलाके के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

इलाका निवासियों और पत्रकारों की रही भारी उपस्थिति इस मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकार समुदाय और शहर के लोग मौजूद रहे। जिनमें मुख्य रूप से पत्रकार राकेश पुंज, प्रवीण कुमार, जगजीत सिंह, डॉ. जीत सिंह, डॉ. अरुण शर्मा, डॉ. मेहर चंद सिद्धू शामिल थे।
इसके अलावा महिंदर पाल, हरबंस लाल सुखिजा, राजन शर्मा, विशाल अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, अमित अरोड़ा, बंगला मुखी मंदिर कमेटी के प्रधान राजकुमार राजू, अश्विनी कुमार, मुकेश कुमार, प्रदीप बजाज, राकेश बजाज, पूर्व पार्षद संजीव शर्मा, पार्षद हरजिंदर सिंह, उपाध्यक्ष बाबा बलदेव सिंह बिल्ला, नगर पंचायत ढिलवां की प्रधान रजनी शर्मा, आप (AAP) सिटी प्रधान बलजीत ढिल्लों, पार्षद राजनपाल, सुभाष सुखिजा, बब्बू सुखिजा, सोनू बटाला, सत्यदेव शर्मा, तरसेम सेठी, जोगिंदर पाल शर्मा, संतोख सिंह मांगेवाल और भारी संख्या में इलाका निवासी उपस्थित थे।
View this post on Instagram


Krishna Lal Sukhija funeral




