You are currently viewing अमेरिका में बढ़ाया जालंधर का मान: अमृतधारी स्वर्णजीत सिंह बने नॉर्विच के पहले सिख मेयर, कड़े मुकाबले में दर्ज की जीत

अमेरिका में बढ़ाया जालंधर का मान: अमृतधारी स्वर्णजीत सिंह बने नॉर्विच के पहले सिख मेयर, कड़े मुकाबले में दर्ज की जीत

जालंधर: अमेरिका में एक बार फिर जालंधर का नाम रोशन हुआ है। कनेक्टिकट राज्य के नॉर्विच नगर में जालंधर के मूल निवासी अमृतधारी सिंह स्वर्णजीत सिंह खालसा ने पहले सिख मेयर बनकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस जीत के बाद जालंधर स्थित उनके घर, गुरु तेग बहादुर नगर में बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

स्वर्णजीत सिंह खालसा ने पीटर नाईस्ट्रॉम की खाली सीट पर हुए इस चुनाव में शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने 2458 वोट हासिल कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी, रिपब्लिकन पार्टी की ट्रेसी गोल्ड (2250 वोट) और मार्शिया विलबर (110 वोट) को हराया।

स्वर्णजीत सिंह खालसा जालंधर के जाने-माने सिख नेता परमिंदर पाल सिंह खालसा के पुत्र हैं। उनकी जड़ें सिख पंथ की सेवा से गहराई से जुड़ी हैं। उनके दादा स्वर्गीय इंदरपाल सिंह खालसा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी के प्रमुख रह चुके हैं।

बेटे की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पिता परमिंदर पाल सिंह खालसा ने कहा कि यह जीत गुरु साहिब की कृपा और सिख पंथ के आशीर्वाद से ही संभव हुई है। उन्होंने कहा कि स्वर्णजीत को विदेश में रहते हुए भी सिख परंपराओं का पालन करने की प्रेरणा अपने दादा-दादी से विरासत में मिली है। जालंधर स्थित उनके आवास पर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उन्हें बधाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Jalandhar’s prestige increased in America