You are currently viewing जालंधर सेंट्रल में भगवान महावीर मार्ग पर गंदगी का साम्राज्य, ‘कूड़ा डंप’ से जनता परेशान, लोग दुर्गंध में सांस लेने को मजबूर, प्रशासन बना तमाशबीन

जालंधर सेंट्रल में भगवान महावीर मार्ग पर गंदगी का साम्राज्य, ‘कूड़ा डंप’ से जनता परेशान, लोग दुर्गंध में सांस लेने को मजबूर, प्रशासन बना तमाशबीन

जालंधर: जालंधर केंद्रीय हल्के के महावीर मार्ग पर दूरदर्शन केंद्र के सामने, उद्यम सिंह नगर के पास बनी सड़क के किनारे फैला कूड़े का डंप जनता के लिए सिरदर्द बन चुका है। रोजाना वहां जमा होने वाला कचरा अब पूरे क्षेत्र की स्वच्छता और सेहत पर गंभीर असर डाल रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम के सफाईकर्मियों की अनदेखी से कचरा कई दिनों तक नहीं उठाया जाता। अक्सर कूड़े को जला दिया जाता है, जिससे आसपास का पूरा क्षेत्र गंदे धुएं से भर जाता है। यह धुआं प्रदूषण, सांस की दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्याएं पैदा कर रहा है।

इस इलाके में कई अस्पताल और क्लीनिक मौजूद हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह धुआं मरीजों, विशेषकर बुजुर्ग और दमे के रोगियों के लिए बेहद खतरनाक है। लगातार प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें बढ़ती जा रही हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आम आदमी पार्टी के केंद्रीय हल्के के इंचार्ज का ऑफिस इसी क्षेत्र में स्थित है, परंतु जनता की इस गंभीर समस्या की ओर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया गया है। इलाके के लोगों का आरोप है कि जनता की तकलीफों पर नेताओं और प्रशासन दोनों की आंखें बंद हैं।

अब सवाल उठता है कि स्वच्छता पर करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद ऐसे डंप क्यों पनप रहे हैं?क्या नगर निगम ने इस इलाके का निरीक्षण किया है? क्या स्थानीय AAP नेताओं और क्षेत्रीय पार्षदों ने कभी इस समस्या पर कार्यवाही की?क्या यह “स्वच्छ भारत मिशन” की आत्मा के साथ मज़ाक नहीं है?

स्थानीय जनता की मांगलोगों ने मांग की है कि कूड़े का डंप तत्काल हटाया जाए, वहाँ स्थायी सफाई कर्मी तैनात किए जाएं और कचरा जलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही क्षेत्र में ग्रीन ज़ोन और कचरा प्रबंधन यूनिट की स्थापना की जाए ताकि भविष्य में यह समस्या दोबारा न दोहराई जाए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Jalandhar’s Bhagwan Mahavir Marg