
जालंधर: जालंधर के सलेमपुर मसंदा इलाके में बुधवार को कमिश्नरेट पुलिस और अपराधियों के बीच आमने-सामने फायरिंग हो गई। इस पुलिस एनकाउंटर में एक पेशेवर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को काबू किया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों अपराधी पुलिस को जालंधर और अमृतसर में हुई हत्या की संगीन वारदातों में वांछित थे। जानकारी के मुताबिक, कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए (CIA) स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि हत्या की वारदातों में शामिल कुछ शातिर अपराधी जालंधर में घूम रहे हैं।

सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ की टीम ने सलेमपुर मसंदा के निकट बदमाशों की घेराबंदी कर ली। खुद को पुलिस से घिरा पाकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग कर दी।
पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान मनकर्ण के तौर पर हुई है। पुलिस ने मनकर्ण और उसके दो अन्य साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ की जा रही है।
View this post on Instagram


Jalandhar shaken by gunfire




