You are currently viewing गुम हुए 78 फोन पाकर खिले चेहरे, जालंधर पुलिस ने मालिकों को सौंपे; SSP ने लोगों से की ये अपील

गुम हुए 78 फोन पाकर खिले चेहरे, जालंधर पुलिस ने मालिकों को सौंपे; SSP ने लोगों से की ये अपील

जालंधर: जालंधर देहात पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोनों को उनके असली मालिकों को लौटाकर कई परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। सोमवार को एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने पिछले कुछ समय में गुम हुए 78 फोन बरामद किए हैं।

एसएसपी विर्क ने बताया कि साइबर क्राइम और टेक्निकल यूनिट की मदद से इन फोनों को ट्रैक किया गया। उन्होंने कहा कि जनवरी से लेकर अब तक फोन गुम होने की कुल 946 शिकायतें मिली थीं। पुलिस इन शिकायतों पर लगातार काम कर रही है।

आज 78 पीड़ित परिवारों को उनके फोन लौटाए गए। एसएसपी ने कहा कि यह तीसरी बार है जब पुलिस पीड़ितों को उनके फोन लौटा रही है, इससे पहले भी 100 फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे जा चुके हैं।

एसएसपी ने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि फोन गुम होने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए, क्योंकि चोर या अपराधी इन फोनों का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड या अन्य गैर-कानूनी कामों के लिए कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे फोन गुम होने की शिकायत केंद्र सरकार के ‘सीईआईआर’ (CEIR) पोर्टल पर जरूर दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के जरिए कई सुविधाएं मिलती हैं और फोन को ब्लॉक करने में मदद मिलती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

 

Jalandhar police returned 78 lost phones