
जालंधर: सेंट्रल एरिया के आम आदमी पार्टी के हलका प्रभारी नितिन कोहली भले ही विकास के बड़े दावे कर रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नज़र आ रही है। कोहली के प्रभारी बनने के छह महीने बाद भी लद्देवाली क्षेत्र की 50 कॉलोनियों में रहने वाले लगभग एक लाख लोग फ्लाईओवर से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिनका समाधान अब तक नहीं हो पाया है।

22 महीने से आधी क्षमता पर चल रहा लद्देवाली फ्लाईओवर
जालंधर–अमृतसर हाईवे पर चौगिट्टी चौक के पास 23.5 करोड़ रुपये की लागत से बना 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर पिछले 22 महीनों से आधी क्षमता पर ही चल रहा है।
यह फ्लाईओवर कांग्रेस सरकार के दौरान बना था और AAP सरकार में अंतिम कार्य पूरा होने के बाद फरवरी 2024 में आप विधायक रमन अरोड़ा ने इसे आम जनता के लिए खोल दिया था लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही आज भी प्रतिबंधित है।
जिस की वजह पुल BBMB की हाई-वोल्टेज बिजली की तारें फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर रही हैं, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। इसी कारण फ्लाईओवर पर सीमेंट के बैरियर लगा दिए गए, जिनकी वजह से कई बार चढ़ने उतरने के समय पर हादसे हो रहे हैं और साथ ही ट्रैफिक जाम की भी समस्या रहती है। लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

पूर्व MLA राजिंदर बेरी ने उठाए सवाल
जिला कांग्रेस प्रधान और पूर्व MLA राजिंदर बेरी ने इस मामले में आप सरकार और नितिन कोहली पर निशाना साधा हैं उन्होंने कहा है कि सुनने में आया है कि ठेकेदार कह रहे हैं पुल को थोड़ा नीचा कर देंगे। यह कोई दीवार या बीम नहीं कि इसे नीचा कर दोगे। ठेकेदारों की योग्यता मुझे अच्छे से पता है।
बेरी ने चेतावनी दी कि पुल को नीचा करने के चक्कर में कहीं पूरा फ्लाईओवर बंद न करवा देना। उन्होंने कहा कि कि बिजली की तारें हटाने के लिए 50 लाख रुपये जमा हैं, इसलिए प्रशासन को तुरंत कार्रवाई कर पुल को पूरी तरह से खोल कर जाम और दुर्घटनाओं की समस्या खत्म करनी चाहिए।

निगम अधिकारी नहीं मान रहे नितिन कोहली की बातें?
31 अक्टूबर 2025 को नितिन कोहली ने निगम अधिकारियों के साथ साइट का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि सीमेंट बैरियर वीरवार तक हटाए जाएं और बड़े वाहनों को रोकने वाले गार्डर को और मजबूत किया जाए। लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी कोई काम नहीं हुआ। हालांकि कोहली चाहे तो बैरियर हटाने में सिर्फ 6 घंटे लगेंगे और रास्ता पूरी तरह से खुल सकता है लेकिन नितिन कोहली से 6 घंटे का काम 6 महीने में भी नहीं हो पाया है। हालांकि समस्या तो 22 महीने से हैं और आप सरकार से इस समस्या का हल नहीं निकल पाया है।

जनता के बीच बढ़ता रोष- कब खुलेगा फ्लाईओवर का पूरा रास्ता?
आधी क्षमता से चल रहे इस फ्लाईओवर पर रोज हज़ारों लोग गुजरते है। जनता रोज जाम और हादसों के खतरे से गुजर रही है।
अब सवाल है कि फ्लाईओवर कब पूरी तरह से खुलेगा? तारें कब हटेंगी? और नितिन कोहली जनता की परेशानी का हल करवाने में कितना समय और लगाएंगे।

View this post on Instagram


ladhewali flyover in Jalandhar stuck at half capacity for 22 months. Public anger rises as AAP leader Nitin Kohli fails to resolve high-voltage BBMB WIRES and barrier issues




