You are currently viewing ड्राइवर की हत्या मामले में जालंधर डिपो में चक्का जाम, मुआवजे की मांग पर अड़े कर्मचारी; कच्चे मुलाजिमों की इंश्योरेंस बंद करने का भी आरोप

ड्राइवर की हत्या मामले में जालंधर डिपो में चक्का जाम, मुआवजे की मांग पर अड़े कर्मचारी; कच्चे मुलाजिमों की इंश्योरेंस बंद करने का भी आरोप

जालंधर: जालंधर रोडवेज डिपो के एक ड्राइवर की मंगलवार को हुई निर्मम हत्या के मामले में आज जालंधर डिपो के कर्मचारी पूर्ण हड़ताल पर हैं। ड्राइवरों ने बसें रोक दी हैं और सभी डिपो में ही धरने पर बैठ गए हैं। यह विरोध मंगलवार को कुराली में साथी ड्राइवर जगजीत सिंह की रॉड मारकर की गई हत्या के कारण किया जा रहा है।

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नेता चनण सिंह ने बताया कि सरकार ने मृतक ड्राइवर के परिवार के लिए अभी तक किसी तरह के मुआवजे का आश्वासन नहीं दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऊपर से सरकार ने कच्चे मुलाजिमों की इंश्योरेंस स्कीम को भी बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि मृतक मुलाजिम जगजीत सिंह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। अब सवाल यह है कि उसका परिवार किस तरह से गुजारा करेगा।

कर्मचारी यूनियन का कहना है कि हमने जालंधर डिपो की सभी बसों की सर्विस रोक दी है और बसों को डिपो में ही लगा दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती, वह धरने से नहीं उठेंगे।

गौरतलब है कि पंजाब के मोहाली जिले के कुराली में मंगलवार शाम को जालंधर डिपो के ड्राइवर जगजीत सिंह (36) की हत्या कर दी गई थी। बस चंडीगढ़ से जालंधर आ रही थी। मोहाली के कुराली में रेड लाइट पर पहुंचने पर ड्राइवर ने साइड लेने के लिए हॉर्न बजाया।

आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आगे खड़ी बोलेरो गाड़ी के ड्राइवर ने छाती में रॉड मार दी। रॉड लगते ही ड्राइवर जगजीत सिंह मौके पर ही गिर गए। लोगों ने उन्हें उठाकर कुराली के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने फर्स्ट एड देने के बाद मोहाली रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Jalandhar depot blocked traffic