You are currently viewing जालंधर बच्ची हत्याकांड: बयान पर मचे बवाल के बाद अब पास्टर अंकुर नरूला की मुश्किलें बढ़ीं; कानूनी नोटिस जारी

जालंधर बच्ची हत्याकांड: बयान पर मचे बवाल के बाद अब पास्टर अंकुर नरूला की मुश्किलें बढ़ीं; कानूनी नोटिस जारी

जालंधर: खंबा चर्च के पास्टर अंकुर नरूला की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जालंधर में 13 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश और हत्या के मामले में दिए गए एक विवादित बयान को लेकर वे अब कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। अंतरराष्ट्रीय खालिस्तान विरोधी आतंकवादी फ्रंट के प्रमुख गुरसिमरन सिंह मंड ने पास्टर नरूला के बयान पर सख्त आपत्ति जताते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में पास्टर द्वारा धर्म की आड़ में आरोपी को उकसाने वाले बयान को तुरंत वापस लेने की मांग की गई है।

यह पूरा विवाद पास्टर अंकुर नरूला का एक वीडियो सामने आने के बाद शुरू हुआ है। वायरल हो रहे इस वीडियो में पास्टर नरूला जघन्य अपराध के आरोपी से सहानुभूति जताते हुए और उसे धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में नरूला आरोपी को संबोधित करते हुए कहते हैं, “देख आज तेरे धर्म के लोग तुझसे मुंह मोड़ रहे हैं। तू हमारे धर्म का नहीं है। तू यीशु मसीह के पास आ जा, तेरे पाप माफ होंगे।” एक हत्यारे और बलात्कारी को पाप माफी का प्रलोभन देने और धर्म का मुद्दा उठाने पर लोगों में भारी रोष है।

गुरसिमरन सिंह मंड ने इस वीडियो को समाज के लिए घातक और भावनाओं को भड़काने वाला बताया है। उन्होंने अपने कानूनी नोटिस में स्पष्ट किया है कि इतने गंभीर अपराध के आरोपी को धर्म की आड़ में संरक्षण देने की बात करना या उसे अपने धर्म में आने का न्योता देना निंदनीय है। मंड ने चेतावनी दी है कि यदि पास्टर ने अपना विवादित बयान वापस नहीं लिया और सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि जालंधर में 13 साल की बच्ची का रेप की कोशिश के बाद कत्ल कर दिया था। बच्ची का शव आरोपी के बाथरूम से मिला था। आरोपी हरमिंदर सिंह रिंपी को पुलिस ने रिमांड पूरा होने के बाद कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।

Jalandhar child murder case: After the controversy over his statement, Pastor Ankur Narula’s troubles have increased