जालंधर (अमन बग्गा): इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वार्षिक टैलेंट हंट प्रतियोगिता ला टैलेंटो-2022 का आयोजन किया गया, जिसमें नए छात्रों ने कलात्मक रूप से अपने भीतर निहित प्रतिभा को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम की शुरुआत‘स्वागत नृत्य’से हुई। विद्यार्थियों की अंतर्निहित प्रतिभा को उजागर करने के लिए ऑन द स्पॉट पेंटिंग व कहानी सुनाने जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। उन्होंने सोलो डांस, ग्रुप डांस, एंकरिंग और सिंगिंग के माध्यम से अपने टेलेंट को कोरियोग्राफ किया।
विद्यार्थियों के आईक्यू स्तर का परीक्षण करने और उनकी आलोचनात्मक सोच विकसित करने के लिए एक्सटेम्पोर, फास्टफिंगर्स, भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। डॉ. शैलेश त्रिपाठी (ग्रुप डायरेक्टर) ने कल्चरल कमेटी को इस तरह के सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को अपनी छिपी हुईं प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करते हैं 7 इवेंट्स-विजेता इस प्रकार हैं –
1 बेस्ट एंकर प्रियंका- बी.बी.ऐ.-1
2 फास्टफिंगस सुखवंत- बी.एस.सी. (एम .एल.एस.)-1 , मयंक- बी.बी.ऐ.-1
3 एक्सटेम्पोर तरनप्रीत सहोता- बी.एस.सी.(माइक्रोबायोलॉजी)-1
4 सोलो डांस महकप्रीत- बी.एस.सी. (एम.एल.एस.)-3 , हीना- बी.बी.ऐ.-1
5 ग्रूप डांस शिवानी- बी.सी.ऐ.-1 , जशनप्रीत- बी.सी.ऐ.-1, महक- बी.सी.ऐ.-1
6 सोलो सिंगिंग जसप्रीत सिंह- बी.एच.एम.सी.टी.-1
7 ऑन द स्पॉट पेंटिंग पल्लवी शर्मा- बी.बी.ऐ.-1
8 ऑन द स्टोरी टेलिंग अंजली- बी.कॉम.-1
9 स्कैवेंजर हंट राजवीर- बी.एस.सी.(एम .एल.एस.)-1 , जिम्मी – बी.एस.सी. (एम .एल.एस.)-1 , तमन्ना-बी.एस.सी.(एम .एल.एस.)-1
जानवी- बी.एस.सी.(एम.एल.एस.)-1
10 एलॉक्यूसन जसप्रीत- बी.कॉम.-1
Innocent Hearts Group of Institutions organizes annual talent hunt competition La TALENTO-2022




