जालंधर (अमन बग्गा): इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप के पांचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, कपूरथला रोड एवं नूरपुर रोड) बी .एड कॉलेज तथा मैनेजमेंट कॉलेज के प्रत्येक विद्यार्थीने 75 वें आजा़दी के अमृत महोत्सव में भाग लेकर अपने तिरंगे व देश के प्रति सम्मान प्रकट किया। विद्यार्थियों के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया।बच्चों ने कविताओं के माध्यम से अपने देश प्रेम को उजागर किया तथा विद्यालय को देश प्रेम से सराबोर कर दिया।
माई नेशन माई लव थीम के अंतर्गत नृत्य,संगीत, रोलप्ले भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर मेकिंग गतिविधियां करवाई गई जिनमें विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह दिखाया। पूरा सप्ताह चलने वाली इन गतिविधियों में इनोकिड्स के नन्हे विद्यार्थी भारत के वीर थीम के अंतर्गत फ्रीडम फाइटर्स की तरह रूप धारण करके आए एवं यूनिटी इन डायवर्सिटी थीम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों के परिधान धारण किए।
इस दौरान भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा। विशेष प्रार्थना सभा के दौरान सभी विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
Innocent Hearts Celebrates 75th Independence Day Amrit Mahotsav




