You are currently viewing सेमिनार में आईटी क्षेत्र में आए नए बदलाव के बारे में DIPS छात्राओं को दी जानकारी

सेमिनार में आईटी क्षेत्र में आए नए बदलाव के बारे में DIPS छात्राओं को दी जानकारी

जालंधर (अमन बग्गा): इंफार्मेशन टेक्नोलेजी के क्षेत्र में आ रहे बदलावों के बारे में छात्राओं को अवगत करवाने के लिए डिप्स आईएमटी में गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य तौर पर पहुंचे डॉ. जगमोहन मागो ने बच्चों को बिजनेस आइडिया, इकोसिस्टम इन इंडस्ट्री रूझानों के बारे में बच्चों को जानकारी दी। प्रिंसिपल डॉ. रवि सिद्धू ने फ्लावर के गुलदस्ते के साथ उनका स्वागत किया।

डॉ. जगमोहन ने बताया कि इंफॉर्मेशन टेक्नोलाजी में इंडिया बहुत ही तेजी से विकास कर रहा है। यह क्षेत्र देश के आर्थिक विकास में सबसे अधिक योगदान देता है। इस क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी सरकारी से लेकर प्राइवेट सेक्टर में अपना करियर बना सकते है। इस में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों को हर समय तकनीकी क्षेत्र में आ रहे बदलाव के साथ अवगत रखना चाहिए और खुद को टेक्नो सेवी बनाना चाहिए। कुछ विदेशी देशों में इस क्षेत्र में बहुत ही तरक्की हो चुकी है उनके तकनीक को देखकर हम कुछ नए एक्सपेरिमेंट कर सकते है।

प्रिंसिपल डॉ. रवि सिद्धू ने डॉ. जगमोहन का इस सेमिनार में शामिल होने और विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में करियर बनाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए धन्यावाद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सेमिनार पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है।

Information given to DIPS girl students about the new changes in IT sector in the seminar