You are currently viewing लुधियाना में शख्स ने की खुदकुशी की कोशिश, गले और पेट में घुसाया कांच; डेढ़ घंटे तक तड़पता रहा

लुधियाना में शख्स ने की खुदकुशी की कोशिश, गले और पेट में घुसाया कांच; डेढ़ घंटे तक तड़पता रहा

लुधियाना: लुधियाना के जमालपुर इलाके में एक शख्स सुसाइड की कोशिश करता नजर आ रहा है। बीच बाजार में शख्स ने अपने गले और पेट में कांच घुसाया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

वह सड़क पर खुन से लथपथ हो गिर गया। लोगों का कहना है कि घायल शख्स का उसकी मां और भांजे के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद वह छत्त से भी कूदा और गले में कांच घुसा लिया।

इलाके के लोगों ने बताया कि शाम 4 बजे मनजीत सिंह घर से निकला था जबकि देर रात दशमेश नगर की सड़कों पर खून से लथपथ मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसकी मां जमालपुर के लक्ष्मण नगर में रहती है जबकि मनजीत अपने परिवार से अलग रहता है। मां और भांजे के साथ किसी मामले में बहसबाजी हुई जिसके बाद उसने बीच सड़क हंगामा कर उन्हें गालियां दी।

✈️खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर
जल्दी करें इन नंबरों पर Call📱
0181–5044888, 0172–5219200

घायल की पहचान मनजीत सिंह के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति अपने परिवार से अलग रहता है उसने बीते रात अपनी मां से किसी बात को लेकर जमकर विवाद किया। इसी दौरान उसने गले में कांच घुसा लिया। घायल खून से लथपथ डेढ़ घंटा सड़क पर तड़पता रहा।

वहां मौजूद लोगों ने पुलिस की सहायता से घायल को ऑटो में ही सिविल अस्पताल भेज दिया। सिविल अस्पताल के अधिकारियों ने थाना जमालपुर पुलिस को इस संबंध में सूचना दी है। घायल को सिविल अस्पताल से सीएमसी अस्पताल भेज गया लेकिन उसने रास्ते में ही आटो से छलांग लगाई और भाग गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

In Ludhiana, a man tried to commit suicide, inserted glass into his throat and stomach; I was in pain for an hour and a half