जालंधर: जालंधर वासियों को आज (रविवार) बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। पावरकॉम ने शहर के 8 प्रमुख इलाकों में आज 6 घंटे का बिजली कट लगाने की घोषणा की है। विभाग द्वारा यह शटडाउन लाइनों और फीडरों की मरम्मत के चलते लिया गया है।
समय और कारण पावरकॉम के मुताबिक, आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि सर्दियों के मौसम में उपभोक्ताओं को बिना किसी रुकावट के बिजली सप्लाई देने के उद्देश्य से यह मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इसका मकसद सर्दियों में ओवरलोडिंग और ट्रांसफॉर्मर फेलियर जैसी तकनीकी खामियों को पहले ही ठीक करना है।
इस शटडाउन का व्यापक असर शहर के कई घनी आबादी वाले क्षेत्रों पर देखने को मिलेगा। प्रभावित होने वाले इलाकों में मुख्य रूप से बाबा ईश्वर दास कॉलोनी, बसंत कुंज, सराभा नगर और तूर एन्क्लेव फेज-3 शामिल हैं। इसके अलावा, कालिया कॉलोनी के तीनों फेज (फेज-1, फेज-2 और फेज-3) के साथ-साथ सलेमपुर और खीवे वाली कॉलोनी में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, जिससे यहां रहने वाले हजारों उपभोक्ताओं की दिनचर्या प्रभावित हो सकती है।

Important news for the people of Jalandhar, today there will be power outage in 8 areas for 6 hours




