You are currently viewing DIPS में मनाया गया ह्यूमन राइट्स डे, विद्यार्थियों को मानवाधिकारों के बारे में किया गया जागरूक

DIPS में मनाया गया ह्यूमन राइट्स डे, विद्यार्थियों को मानवाधिकारों के बारे में किया गया जागरूक

जालंधर (अमन बग्गा): बीएड के विद्यार्थियों को अपने मानवाधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए डिप्स कॉलेज आफ एजुकेशन रड़ा-मोड़ में ह्यूमन राइट्स डे मनाया गया। यह कार्यक्रम प्रिंसिपल डॉ. ज्योति गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने स्पीच के माध्यम से अपने सहपाठियों को मानवाधिकारो के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार हर मनुष्य के मौलिक अधिकार है इसलिए किसी भी मनुष्य को नस्ल, जाति, राष्ट्रीयता, धर्म, लिंग आदि के आधार पर वंचित नहीं किया जाता है।

शिक्षकों ने छात्राओं को बताया कि यह दिन लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह मनाया जाता है। यह अधिकार स्वास्थ्य, आर्थिक, सामाजिक और शिक्षा के विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। 1948 में विश्व मानवाधिकार घोषणा पत्र जारी कर प्रथम बार मानवों के अधिकारों की बात रखी थी, हालांकि आधिकारिक तौर पर इस दिन की घोषणा 1950 में हुई। प्रिंसिपल डॉ. ज्योति गुप्ता ने कहा कि जब भविष्य के टीचर्स को मानवाधिकारों के बारे में जानकारी होगी तभी वह देश के युवाओं को इस बारे में जानकारी दे पाएगें। उन्होंने कहा कि सब बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है इसलिए उन्हें कभी भी शिक्षा हासिल करने से रोकना नहीं चाहिए।

Human Rights Day celebrated in DIPS, students made aware about human rights