You are currently viewing संसद पर हमले की बरसी के दिन भारी चूक, लोकसभा की कार्यवाही में कूदे दो लोग; जूते से स्प्रे निकालकर फैलाया धुआं- मचा हड़कंप

संसद पर हमले की बरसी के दिन भारी चूक, लोकसभा की कार्यवाही में कूदे दो लोग; जूते से स्प्रे निकालकर फैलाया धुआं- मचा हड़कंप

नई दिल्ली: संसद भवन पर हमले की बरसी के दिन आज लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। दर्शक दीर्घा से दो शख्स लोकसभा की कार्यवाही में घुस गए और बेंच पर जा खड़े हुए। इन लोगों ने गैस भी छोड़ी, जिससे परिसर में धुंआ-धुंआ हो गया। इन दोनों को ही कुछ सांसदों ने पकड़ा और फिर सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया गया। एक शख्स तो बेंच पर जा चढ़ा और नारेबाजी करने लगा।

इस घटना से हड़कंप मच गया और सांसद बाहर निकलने लगे। कार्यवाही को भी तुरंत ही स्थगित कर दिया गया। सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि यह अनुभव काफी डरावना था। वहीं कार्ति चिदंबरम ने कहा कि यह भारी चूक है। बसपा के निलंबित सांसद दानिश अली का कहना है कि दोनों लोगों को पकड़ लिया गया है।

यह घटना बेहद गंभीर है क्योंकि संसद पर आतंकी हमले की आज 22वीं बरसी थी और उसी दिन इस तरह की सुरक्षा चूक हैरान करने वाली है। खबर है कि दर्शक दीर्घा से लोकसभा की कार्यवाही में कूदने वाले एक शख्स का नाम सागर है।

वह एक सांसद के लेटर पर गेस्ट के तौर पर पास लेकर दर्शक दीर्घा में आए थे। लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित किया गया है। यह घटना शून्य काल के दौरान हुई। एक सांसद ने बताया कि शून्य काल की कार्यवाही के दौरान एक लड़का दर्शक दीर्घा से कूदा और फिर एक और अन्य शख्स कूद आया। ये लोग ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे भी लगा रहे थे।

यही नहीं संसद के बाहर भी दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। परिसर के बाहर एक महिला और पुरुष ने तानाशाही बंद करने के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। दोनों को पुलिस ने मौके से पकड़ा और उन्हें वहां से ले गई। दोनों पटाखे लेकर पहुंचे थे और उन्हें जलाते हुए नारेबाजी करने लगे।

फिलहाल पुलिस दोनों को संसद मार्ग थाने में ले गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है। नारेबाजी की यह घटना संसद पर हमले की बरसी के दिन हुई है। इसके चलते संसद के पास प्रदर्शन से सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया और तुरंत उन्हें पकड़ा गया।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

Huge mistake on the anniversary of the attack on Parliament, two people jumped into the Lok Sabha proceedings; Spray from shoes spread smoke – created panic