You are currently viewing ऑनर किलिंग: झूठी शान की खातिर बहन को भाईयों ने उतारा मौत के घाट, हिंदू युवक से करती थी प्यार

ऑनर किलिंग: झूठी शान की खातिर बहन को भाईयों ने उतारा मौत के घाट, हिंदू युवक से करती थी प्यार

गाजियाबाद: गाजियाबाद से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है जिसमें दो भाइयों ने झूठी शान की खातिर अपनी ही बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला प्रेम पसंग का बताया जा रहा है। दोनों भाई इससे इतने नाराज हुए कि बहन का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बहन की हत्या करने के बाद शव को गंगनहर में फैंक दिया था। पुलिस गोताखोरो की मदद से शव को तलाशने की कोशिश कर रही है।

आरोपी सूफियान और महताब ने बताया कि वह बहन को घुमाने के बहाने शाहदरा से मुरादनगर स्थित गंगनहर लेकर आए। यहां तक तीनों ऑटो से आए और फिर गंगनहर की पटरी पर कुछ दूर पैदल मसूरी की तरफ चले। सुनसान जगह मिलने पर दोनों ने गला घोंटकर शीबा की हत्या कर दी और शव गंगनहर में फेंक दिया।

पुलिस के अनुसार दोनों युवक अपनी बहन के साथ नहर की पटरी पर पैदल चलते हुए रेलवे के लोहे के पुल तक पहुंचे। वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने दिन ढलने और सुनसान जगह का इंतजार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद वापस लौटने में रात हो गई।

आम तौर पर गंगनगर की पटरी पर शाम के बाद पुलिस लोगों को पैदल नहीं आने-जाने जाती। दोनों युवकों को पैदल बैग लेकर आते देखकर गंगनहर पटरी पर गश्त पर निकले पुलिसकर्मी प्रदीप यादव और अमित को शक हुआ। उन्होंने दोनों से सुनसान इलाके में घूमने का कारण पूछा तो दोनों सकपका गए। दोनों आरोपी पुलिस को गुमराह करने लगे। पुलिसकर्मियों ने शक के आधार पर दोनों को दबोच लिया। बाद में पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने जब राज खोला तो उसे सुनकर पुलिस महकमे के होश उड़ गए। यदि पुलिसकर्मी उस समय दोनों को बिना पूछताछ के जाने देते और यह दोनों घाट के आसपास पहुंच जाते और शायद इस वारदात का पता ही नहीं चल पाता।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि उनकी बहन दूसरे संप्रदाय के युवक से प्रेम-प्रसंग में थी। इसी के चलते उन्होंने उसकी हत्या कर शव गंगनहर में फेंक दिया। बहन के धर्म की पहचान छिपाने के लिए हत्या के बाद उसका हिसाब और मफलर बैग में रख लिया था। बैग में मिले मफलर से ही उन्होंने शीबा की गला घोंटकर हत्या की थी। अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपी मुरादनगर से गंगनहर पटरी पर मसूरी की तरफ जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद मिले हैं।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

honor-killing-sister-was-killed-by-brothers-for-the-sake-of-false-honour-she-was-in-love-with-a-hindu-youth