जालंधर (अमन बग्गा): हंस राज महिला महाविद्यालय की इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) को नेशनल आईआईसी रैकिंग 2021-22 में फोर गोल्ड स्टार रेटिंग दी गई है। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने बताया कि यह बहुत गर्व की बात है कि एचएमवी ने लगातार दूसरी बार भारत के शिक्षण संस्थानों में श्रेष्ठतम रैंक हासिल किया है। उन्होंने आगे कहा कि एचएमवी द्वारा सारा साल इनोवेटिव गतिविधियों पर फोकस किया जाता है। यह रैकिंग इसी फोकस का परिणाम है। यह रैकिंग शिक्षा यूनियन मंत्री श्री सुभाष सरकार द्वारा जारी की गई।
सर्टीफिकेट पर यह लिखा गया कि एचएमवी के इनोवेशन काउंसिल ने शिक्षा यूनियन मंत्रालय के अधीन वर्ष 2021-22 में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। एचएमवी की आईआईसी मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सारे मापदंडों पर खरी उतरी। यह सब आईआईसी की पूरी टीम के एकजुट होकर किए गए प्रयासों के कारण ही सम्भव हो पाया है। एचएमवी की आईआईसी का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को एन्ट्राप्रेन्योरशिप तथा इनोवेशन की यात्रा में स्पोर्ट करना है।
लोकल मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद ने प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन व स्टाफ सदस्यों को बधाई दी तथा कहा कि एचएमवी ने सदैव अपने आप को सर्वश्रेष्ठ साबित किया है तथा एचएएमवी इस परंपरा को कायम रखने के लिए सदैव तत्पर रहेगा। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने डीन इनोवेशन एंड रिसर्च तथा आईआईसी इंचार्ज डॉ. अंजना भाटिया व उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने डीएवी प्रबंधकत्र्री समिति के मेंटर्स का भी उनकी निरंतर सपोर्ट के लिए धन्यवाद किया।
HMV’s IIC got four star rating




