जालंधर (अमन बग्गा): हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के जूलॉजी विभाग व एनवायरमेंट क्लब की ओर से डीबीटी स्टार स्कीम के अन्तर्गत ‘वल्र्ड एनवायरमेेंट हैल्थ डे’ का आयोजन किया गया। बतौर रिसोर्स पर्सन पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से प्रो. डॉ. जगबीर सिंह उपस्थित थे। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने प्रो. डॉ. जगबीर सिंह का स्वागत किया। डॉ. जगबीर सिंह ने वातावरण विशेषज्ञ होने के नाते वातावरण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बात की।
डॉ. सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि वातावरण को खराब करने में मनुष्यों ने बड़ी भूमिका अदा की है। उन्होंने प्रकृति की रक्षा करने पर जोर दिया तथा कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना चाहिए तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने जुलॉजी विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा मरवाहा को सेमिनार की सफलता पर बधाई दी तथा कहा कि वातावरण के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूक करने में इस प्रकार के सेमिनार अहम भूमिका निभाते हैं।
डॉ. सीमा मरवाहा ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। डॉ. साक्षी वर्मा ने मंच संचालन किया।। इस अवसर पर डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. जतिंदर, श्री सुमित कुमार, सुश्री हरप्रीत कौर भी उपस्थित थे। सेमिनार के कनवीनर डॉ. साक्षी वर्मा व श्री रवि कुमार थे। लैब सहायक श्री सचिन कुमार ने सेमिनार के प्रबंधन में अहम योगदान दिया।
HMV organized one day seminar on environment and health




