You are currently viewing पूरे जोश के साथ HMV बढ़ रहा आगे

पूरे जोश के साथ HMV बढ़ रहा आगे

जालंधर (अमन बग्गा): यह बड़े गर्व की बात है कि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने हंसराज महिला महाविद्यालय के अधिकतम योगदान के कारण प्रख्यात माका स्पोर्ट्स ट्राफी पर कब्जा किया है। यूनिवर्सिटी ने यह ट्राफी 52वें वार्षिक स्पोर्ट्स पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान प्राप्त की।

इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती)अजय सरीन को भारत सरकार के खेल व युवा मामलों के मंत्री एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर द्वारा सम्मानित भी किया गया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने कहा कि यह वर्णनीय है कि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने 23 बार यह ट्राफी जीती है। जिसमें से 22 बार एचएमवी के योगदान के कारण जीत हुई है। उन्होंने एचएमवी परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर जीएनडीयू के वाइस चांसलर डॉ. जसपाल सिंह संधू भी उपस्थित थे।

HMV moving forward with full enthusiasm