You are currently viewing जालंधर के मशहूर अग्रवाल ढाबे पर GST का छापा, टैक्स चोरी के शक में पूरा ढाबा सील

जालंधर के मशहूर अग्रवाल ढाबे पर GST का छापा, टैक्स चोरी के शक में पूरा ढाबा सील

जालंधर: जालंधर के मशहूर ‘अग्रवाल वैष्णो ढाबा’ पर केंद्रीय जीएसटी की टीम ने दबिश दी है। कार्रवाई इतनी सख्त है कि टीम ने मौके पर पहुंचते ही पूरे ढाबे को सील कर दिया है और अंदर बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय जीएसटी विभाग को सूचना मिली थी कि इस मशहूर ढाबे पर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की जा रही है और राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसी सूचना के आधार पर मंगलवार को जीएसटी की टीम ने अचानक ढाबे पर धावा बोल दिया।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने ढाबे को सील कर दिया है, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि अंदर टीम द्वारा बिक्री के रिकॉर्ड और दस्तावेजों की गहन तलाशी ली जा रही है।

फिलहाल, अभी तक किसी भी अधिकारी ने इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि कितनी टैक्स चोरी पकड़ी गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

GST raid on famous Agarwal Dhaba