You are currently viewing HMV में परीक्षा प्रारम्भ हेतु शुभकामनाएं कार्ड वितरित किए गए

HMV में परीक्षा प्रारम्भ हेतु शुभकामनाएं कार्ड वितरित किए गए

जालंधर (अमन बग्गा): हंस राज महिला महाविद्यालय में स्टूडेंट कौंसिल की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन अधीन परीक्षा के आरम्भ होने पर शुभकामना कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. अजय सरीन, विभिन्न डीन, विभागाध्यक्षों एवं सुपरिटेंडेंट्स की ओर से विश्वविद्यालय द्वारा शुरू की गई परीक्षाओं हेतु प्रात:कालीन एवं दोपहर दोनों सैशन में छात्राओं को शुभकामनाएं हेतु बैस्ट विशिस कार्ड बांटे गए एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि यह सभी कार्ड हस्तनिर्मित हैं एवं रिसाईकल पेपर जो कि कॉलेज में निर्मित होता है, से बनाए गए हैं। इन काडर््स को फाईन आट्र्स की छात्राओं द्वारा सुसज्जित किया गया है। अवश्य ही यह कदम छात्राओं में एक सकारात्मक भाव लाने में सफल रहेगा। प्रात:कालीन सत्र में डीन परीक्षा श्रीमती दीपशिखा, हिन्दी विभागाध्यक्षा डॉ. ज्योति गोगिया, कामर्स विभागाध्यक्षा श्रीमती मीनू कोहली, डीन स्टूडेंट कौंसिल श्रीमती उर्वशी मिश्रा एवं सुपरिटेंडेंट अकाउंट्स श्री पंकज ज्योति ने कार्ड वितरित किए।

दोपहर के सत्र में पंजाबी विभागाध्यक्षा श्रीमती नवरूप, कैमिस्ट्री विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम शर्मा, डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा, आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर, डीन इनोवेशन एंड रिसर्च डॉ. अंजना भाटिया, डिजाइन डिपार्टमेंट विभागाध्यक्षा डॉ. राखी मेहता एवं सुपरिटेंडेंट एडमिन श्री रवि मैनी ने कार्ड वितरित कर छात्राओं को शुभकामनाएं दी एवं परीक्षा में अपना सर्वोत्तम देकर सफलता प्राप्त करने का शुभाशीष दिया।

Greeting cards were distributed for the commencement of examination in HMV