You are currently viewing जालंधर के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, अग्निवीर रैली की तारीखों का हुआ ऐलान; 6000 से ज्यादा युवा दिखाएंगे दम

जालंधर के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, अग्निवीर रैली की तारीखों का हुआ ऐलान; 6000 से ज्यादा युवा दिखाएंगे दम

जालंधर: अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत जालंधर के सरकारी कला और खेल महावि‌द्यालय (गर्वमेंट आर्ट्स एवं स्पोर्ट्स कॉलेज) में 06 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2025 तक भारतीय सेना भर्ती का आयोजन क्षेत्रीय भर्ती मुख्यालय जालंधर, मुख्यालय 11 कोर और जिला प्रशासन, जालंधर द्वारा मिलजुलकर किया जाएगा। भर्ती रैली में जालंधर, कपूरथला, एसबीएस नगर, होशियारपुर और तरनतारन जिलों के युवा भाग ले सकेंगे। भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, तकनीकी और ट्रेड्समैन के लिए होगी। इसके अतिरिक्त, 13 अक्टूबर 2025 को महिला अग्निवीर सैन्य पुलिस भर्ती रैली के लिए जम्मू-कश्मीर और पंजाब की महिला उम्मीदवारों को भी शामिल किया जाएगा। आठ दिन चलने वाली भर्ती रैली में लगभग 6000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसमें 1.6 किलोमीटर दौड, शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षण और मेडिकल जांच करवाई जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Golden opportunity for the youth of Jalandhar