You are currently viewing जालंधर नॉर्थ में AAP का दफ्तर खुलते ही उमड़ने लगा जनसैलाब, मेयर वनीत धीर मौके पर निपटा रहे जनता के मसले; विरोधी खेमे में सन्नाटा

जालंधर नॉर्थ में AAP का दफ्तर खुलते ही उमड़ने लगा जनसैलाब, मेयर वनीत धीर मौके पर निपटा रहे जनता के मसले; विरोधी खेमे में सन्नाटा

जालंधर: जालंधर नॉर्थ हलके में आम आदमी पार्टी (AAP) की जनसेवा मुहिम ने नई रफ्तार पकड़ ली है। हलका इंचार्ज व जालंधर के मेयर वनीत धीर द्वारा लोगों की सुविधा के लिए नए मुख्य कार्यालय का शुभारंभ करते ही वहां अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने वाले क्षेत्रीय निवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पहले ही दिन दफ्तर में पहुंचे लोगों से मेयर वनीत धीर ने व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और जनसमस्याओं को सुनकर कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया, जबकि अन्य फाइलों पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए।

जनता की समस्याओं के समाधान में जुटे आप नेता सौरभ सेठ व पार्षद
दफ्तर की शुरुआत के साथ ही संगठन पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। वरिष्ठ आप नेता सौरभ सेठ भी जनहित के कार्यों और लोगों की समस्याओं के त्वरित निवारण में अपनी पूरी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ पार्टी के तमाम पार्षद और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी लगातार हलके के वार्डों में जनता से सीधा संवाद साध रहे हैं। समस्याओं के त्वरित समाधान से प्रभावित होकर स्थानीय लोगों ने नए दफ्तर के आगाज पर मेयर वनीत धीर का गर्मजोशी से स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

हलके में ‘आप’ की आंधी, विरोधी दल पूरी तरह खामोश
एक तरफ जहां विपक्षी दल हलके में पूरी तरह शांत और सुस्त पड़े नजर आ रहे हैं, वहीं आम आदमी पार्टी के इस धुआंधार जनसंपर्क और कार्यालय की सक्रियता ने चुनावी व सियासी फिजा बदल दी है। कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम और जनता का मिल रहा भारी समर्थन यह दर्शा रहा है कि नॉर्थ हलके में पार्टी की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है।

मेयर वनीत धीर ने कहा कि जनता की सेवा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नया कार्यालय हलके के हर नागरिक के लिए हमेशा खुला रहेगा और लोगों के आशीर्वाद व विश्वास के दम पर विकास और जनसेवा का यह सफर इसी बुलंद हौसले के साथ अनवरत जारी रहेगा। 

A massive crowd surged as the AAP office opened in Jalandhar North; Mayor Vaneet Dhir resolved public grievances on the spot