
अयोध्या: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा से पहले तैयारियां जोरों पर हैं। निर्माण कार्य तेज कर दिए गए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को भगवान श्री राम मंदिर में सोने का पहला दरवाजा लग गया। यह दरवाजा 12 फीट ऊंचा और 8 फीट चौड़ा है। ऐसे 13 और सोने के दरवाजे अगले तीन दिनों में लगेंगे।
राम मंदिर के पहले दरवाजे की जो तस्वीर सामने आई है उसमें दिख रहा है कि दरवाजे के बीच के पल्ले में दो हाथियों की तस्वीर है। जो स्वागत की मुद्रा में हैं। उसके ऊपरी हिस्से में महलनुमा आकृति बनी है जिसमें दो सेवादार हाथ जोड़े खड़े हैं। दरवाजे के निचले हिस्से में चार खाने में सुंदर कलाकृतियां बनी हैं जोकि मन को मोह रही हैं।

बताया जा रहा है कि इन दरवाजों में खास डिजाइन बनाए गए हैं। यह सभी डिजाइन हिंदू धर्म के प्रतीक माने जाते हैं। लकड़ी के दरवाजों पर नक्काशी के लिए तमिलनाडु के कारीगर अयोध्या में काम कर रहे हैं।

बता दें कि अयोध्या में तीन मंजिला राम मंदिर का निर्माण इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के अनुसार, विस्तृत क्षेत्र में फैले मंदिर परिसर में अन्य ढांचे भी होंगे। उन्होंने कहा, हम सभी भगवान राम द्वारा कर्तव्य निर्वहन में प्रदर्शित की गई मर्यादा का पालन कर रहे हैं।

अयोध्या में 22 जनवरी को मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां की जा रही हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसमें शामिल होंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने समारोह में 7,000 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया है। निर्माण कार्य के बारे में पूछे जाने पर मिश्रा ने कहा, अभी भूतल का निर्माण हुआ है, पहली और दूसरी मंजिल का निर्माण दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200
View this post on Instagram
Golden door installed in Ramlala’s court, first picture surfaced; 13 such doors are to be installed







