जालंधर (अमन बग्गा): एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं को हर वर्ष ओलम्पियाड में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाता है ताकि छात्राओं की प्रतिभा निखर सके। प्लस वन व प्लस टू की 50 प्रतिशत से अधिक छात्राओं ने साइंस ओलम्पियाड फाउंडेशन द्वारा ब्रिटिश काउंसिल के सहयोग से आयोजित ओलम्पियाड में भाग लिया। प्लस टू की शामिली शर्मा तथा प्लस वन की शाफरीन ने (पंजाब एवं चंडीगढ़ •ाोन) में गोल्ड मैडल जीता। मुस्कान डढवाल, उर्वशी, कुलजीत कौर व दामिनी ने स्कूल स्तर पर गोल्ड मैडल प्राप्त किए। इस बेहतरीन उपलब्धि पर प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी तथा जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा दी। स्कूल कोआर्डिनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं के मानसिक विकास में सहायक सिद्ध होती हैं।
Girls of HMV Collegiate School won Gold Medal in International Commerce Olympiad




