You are currently viewing कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग पर कपूरथला में FIR, SC/ST एक्ट के तहत भी मामला दर्ज, पूर्व गृहमंत्री पर दिया था विवादित बयान

कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग पर कपूरथला में FIR, SC/ST एक्ट के तहत भी मामला दर्ज, पूर्व गृहमंत्री पर दिया था विवादित बयान

कपूरथला: पंजाब कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। देश के पूर्व गृहमंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह पर दिए गए विवादित बयान को लेकर उनके खिलाफ कपूरथला में FIR दर्ज कर ली गई है।

यह केस स्व. बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

पुलिस ने राजा वड़िंग के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353 और 196 के साथ-साथ SC/ST एक्ट की गंभीर धारा 3(1)(u) और 3(1)(v) के तहत मामला दर्ज किया है। इस बयान के बाद वड़िंग चौतरफा घिर गए थे।

बता दें कि राजा वड़िंग ने एक संबोधन के दौरान स्व. बूटा सिंह को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। वड़िंग ने कहा था, “नाम सुणेया बूटा सिंह दा, काला रंग हुंदा सी, जमा काला, पठ्ठे पाउंदा सी पठ्ठे, कांग्रेस ने देश दा गृहमंत्री बणाया।”

इस बयान पर मचे सियासी घमासान के बीच कल ही आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा था कि राजा वड़िंग के खिलाफ इस आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद आज यह FIR दर्ज की गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

FIR against Congress chief Raja Warring