जालंधर (अमन बग्गा): डिप्स चेन के सभी स्कूलों में बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरे का त्योहार बड़ी ही धूम- धाम से मनाया गया। स्कूलों में सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता के दौरान इतिहास से अवगत करवाने के लिए रामायण से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सीनियर वर्ग के बच्चों ने जूनियर्स को रामायण से संबंधित विभिन्न पात्रों के बारे में जानकारी देने के लिए वनवासी राम, माता सीता, भाई लक्ष्मण, रावण की झांकी सजाई।
इस मौके पर बच्चों ने एक-एक चिट पर अपनी बुराई लिख कर दहन की और अपने अंदर की बुराई को खत्म करने का वादा किया। प्रिंसिपल्स ने बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत के त्योहार दशहरे की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस भगवान राम ने रावण का वध कर धरती पर से बुराई का अंत किया था उसी तरह आज के समय में हमे अपने अंदर से बुरी आदतों को खत्म करना चाहिए।
डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने सभी स्टाफ, विद्यार्थियों को इस दिन की शुभकामनाएं दी और भगवान राम के गुणों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। हमेशा दयालु, निस्वार्थ, सहनशील, विनम्र रहना चाहिए जीवन में कभी भी किसी भी चीज का अहंकार नहीं करना चाहिए । जीवन में हमें अपने सभी कर्त्तव्यों को अच्छे से निभाना चाहिए।
Festival of Dussehra celebrated by staging drama in DIPS school




