जालंधर (अमन बग्गा): हंस राज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन अधीन एक दिवसीय फैकल्टी एनरिचमेंट प्रोग्राम का आयोजन वित्तीय साक्षरता विषय पर किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सी.ए. स्विंकी सिंघल, सी.ए. अंकित सिंघल एवं सीडीएसएल ट्रेनर सी.एस. पूजा एम. कोहली उपस्थित रहे। फैकल्टी एनरिचमेंट प्रोग्राम के अध्यक्ष डॉ. सीमा खन्ना ने मुख्य वक्ताओं का स्वागत किया एवं उनका संक्षिप्त परिचय दिया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने संस्था परम्परानुसार प्लांटर भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने मुख्य वक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया एवं कहा कि आज के इस एनरिचमेंट प्रोग्राम से हमने जो ज्ञान अर्जित किया है, वह अवश्य ही हमारे भविष्य के लिए सहायक रहेगा।
इस प्रकार की कार्यशालाएं वास्तव में हम में जागरूकता के साथ-साथ हमारे ज्ञान में भी अभिवृद्धि कर हमें लाभान्वित करती हैं। उन्होंने इस प्रोग्राम के आयोजनकत्र्ताओं डॉ. सीमा खन्ना, डॉ. शालू बत्तरा को इस ज्ञानवर्धन कार्यशाला के आयोजन हेतु बधाई दी। सी.ए. स्विंकी सिंघल ने अपने वक्तव्य में अपनी वित्तीय स्थिति को अपनी सेहत के समान प्रतिदिन चैक करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इन्वैसटमेंट अति आवश्यक है। यदि आप रिटायरमेंट के बाद सुखद जीवन जीना चाहते हैं तो अभी से बचत करना शुरू करें। सी.ए. अंकित सिंघल ने इस अवसर पर अपने संभाषण में बचत, इन्शोरैंस, टर्म इंशोरैंस, लाईफ इंशोरैंस एवं मैडिकल इंशोरैंस के बारे में विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने पीपीएफ, सिप, सुकन्या समृद्धि योजना इत्यादि के बारे में जानकारी देकर सम्पूर्ण फैकल्टी को लाभान्वित किया। अगले सत्र में सी.एस. पूजा कोहली मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही जिन्होंने वित्तीय योजना विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि सदैव जागरूक होकर अपनी बचत करें। उन्होंने म्यूचुअल इंशोरैंस, म्यूचुअल फंड, यूलिप, स्विपिन, एसजीबी, सिप इन्वैस्टमैंट इत्यादि के बारे में जानकारी दी। इस उपरांत नॉन टीचिंग स्टाफ हेतु भी सत्र का आयोजन किया गया। अंत में डॉ. शालू बत्तरा ने सभी का धन्यवाद किया। मंच संचालन श्रीमती लवलीन कौर एवं डा. दीप्ति धीर ने किया। इस अवसर पर टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
Faculty Enrichment Program organized at HMV




