जालंधर (अमन बग्गा): डिप्स पॉलिटेक्निक कॉलेज रड़ा-मोड़, टांडा में बच्चों और स्टाफ के सदस्यों द्वारा बड़े ही उत्साह से इंजीनियर्स डे मनाया गया। कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता, सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पर सबने मिलकर भारत रत्न सर एम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर उन्हें फूल अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके बाद बच्चों ने गिद्धा भंगड़ां, कविता, भाषण पेश किए। क्विज प्रतियोगिता के दौरान बच्चों को इंजीनियरिंग फील्ड से जुड़े प्रश्न पूछे गए।
प्रिंसिपल जगजीत सिंह ने विद्यार्थियों को इंजीनियर्स डे मनाने के महत्व बताते हुए जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन सर एम विश्वेरैया का जन्मदिन मनाया जाता है और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उऩ्होंने बहुत से नई चीजों को अविष्कार कर और डिजाइन बना कर अपना बहुत योगदान दिया है जिसे कभी भी भूला नहीं जा सकता। कार्यक्रम के बाद सभी विद्यार्थियों को सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कॉलेज के स्टाफ और विद्यार्थियों को इस दिन शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उम्मीद करते है कि आने वाले दिनों में हमारे कॉलेज के विद्यार्थी भी इंजीनियरिंग फील्ड में बढ़िया प्रदर्शन करके डिप्स चेन का नाम रोशन करेगें।
Engineer Day celebrated in DIPS College, remembering Bharat Ratna M Visvesvaraya by offering flowers




